गाज़ियाबाद: लिंक रोड पुलिस ने एक अभियुक्त को 45 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ महाराजपुर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने एक अभियुक्त संदीप को 45 पुड़िया अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष लिंक रोड ने बताया है कि संदीप अवैध स्मैक की बिक्री का काम किया करता है और उसे गिरफ्तार करके उसके पास से 45 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि संदीप के खिलाफ विधि कार्यवाही की जा रही है।