गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन पुलिस ने एक अभियुक्त को 50 पव्वे के साथ भाटी गेट से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने 50 पव्वे के साथ एक अभियुक्त सुबोध सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शालीमार गार्डन ने बताया कि नंदग्राम निवासी सुबोध को चेकिंग के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 50 पव्वे हरियाणा मार्क के बरामद किए गए है। इसके अलावा उसके विरुद्ध एक मुकदमा दिल्ली में भी पंजीकृत है।