गाज़ियाबाद: आचार संहिता लागू होते ही गाजीपुर बॉर्डर सर्विस रोड पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग हटाने का कार्य शुरू किया गया
किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर सर्विस रोड पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आचार संहिता लागू होते ही बुधवार को बुलडोजर से सीमेंटड बैरिकेडिंग तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद लोगों को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। रोड ब्लॉक होने के कारण प्रतिदिन जाम लगता था, जिसके कारण लोग परेशान होते थे।