कैरो: कैरो के साहू मोहल्ला में बेमौसम बारिश से भारी जलजमाव, दुकानों और शिव मंदिर में घुसा पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी
कैरो प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे हुई बेमौसम बारिश ने मुख्य चौक स्थित साहू मोहल्ला वार्ड संख्या 8 की स्थिति को बद से बदतर कर दिया। भारी जलजमाव के कारण मोहल्ले की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।