मोठ: मोठ कोतवाली पहुंचे एसपी ग्रामीण, महिला हेल्प डेस्क से लेकर मालखाने तक की व्यवस्थाएं परखी
Moth, Jhansi | Jun 24, 2026 एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने मोठ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक और थाना कार्यालय की व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।