भोगांव: मंगलपुर में जलभराव के कारण आवागमन के रास्ते बंद, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
एलाऊ क्षेत्र के गांव मंगलपुर में बारिश के बाद आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव के रास्तों को दुरुस्त कराने और जलभराव की समस्या दूर कराने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव को जोड़ने वाले प्रमुख रास्तों पर समस्याएं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।