भीलवाड़ा: शिवम हॉस्पिटल के डॉक्टर अभिषेक पंवार से फिरौती मांगने के मामले में 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
भीलवाड़ा। थाना सुभाषनगर पुलिस ने शिवम हॉस्पिटल के डॉक्टर से फिरौती मांगने के चर्चित मामले में कार्रवाई करते हुए 15,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संगठित अपराध से जुड़े कुल 6 अभियुक्तों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है, पुलिस अधीक्षक सागर राणा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस मल जैन के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया