बिलासपुर: यूपी बोर्ड हाईस्कूल में तीसरे स्थान पर रही बिलासपुर की दीक्षा गंगवार को एक दिन के लिए नगरपालिका चेयरमैन बनाया गया
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 'मिशन शक्ति फेज-5' और महिला आरक्षण के तहत बिलासपुर नगर पालिका में एक अनूठी पहल देखने को मिली। पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा दीक्षा गंगवार को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का चेयरमैन बनाया।