गंगरार: श्री सवालिया चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुवालका कलाल समाज ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 72 यूनिट रक्तदान
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सुवालका कलाल समाज सेवा समिति द्वारा श्री सांवलिया सामान्य चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। समाज के 12 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया, जबकि प्रवक्ता विजय बंटी सुवालका ने 24वीं बार रक्तदान किया।