भीकनगांव: खरगोन में 3 इंच कम बारिश, रबी फसल पर असरः देजला देवाड़ा-अपरवेदा ओवरफ्लो से कुछ इलाकों में सिंचाई की चिंता कम
स्थानीय सिस्टम से उमस के कारण बौछारें गिरने की संभावना है। खरगोन जिले में मानसून सीजन विदाई की ओर है। इस साल जिले में औसत की 90% बारिश दर्ज हुई है, जो औसत से करीब 3 इंच कम है। कम बारिश से सेगांव, झिरनिया, भगवानपुरा और भीकनगांव क्षेत्र में रबी फसलों पर असर पड़ सकता है। पर देजला देवाड़ा व अपरवेदा जलाशय ओवरफ्लो होने से सिंचाई में राहत मिलेगी।