विष्णुगढ़: स्वास्थ्य मंत्री ने विष्णुगढ़ सीएचसी की व्यवस्थाओं को सराहा, चिकित्सा प्रभारी की पीठ थपथपाई
स्वास्थ्य मंत्री ने विष्णुगढ़ सीएचसी की व्यवस्थाओं को सराहा, चिकित्सा प्रभारी की थपथपाई पीठ। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मधुपुर से रांची जाने के क्रम में विष्णुगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया। अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं और साफ-सफाई को देखकर मंत्री काफी गदगद नजर आए और उन्होंने इसके लिए उन्होंने सराहना की।