मुंगेर: जन सुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 22 मामलों पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
Munger, Munger | Jun 1, 2026 बिहार सरकार की जनोन्मुखी पहल एवं आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, सीमांकन एव