भानपुरा: स्वतंत्रता दिवस पर भानपुरा पुलिस ने निकाली तिरंगा वाहन रैली
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस थाना भानपुरा द्वारा तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। थाना प्रभारी के दिशा-निर्देश में पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के उत्साह के साथ नगर में वाहन रैली निकाली। रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस थाना भानपुरा परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।