रॉबर्ट्सगंज: मंगुराही में उप कृषि निदेशक कार्यालय में प्राकृतिक खेती कार्यशाला और जन जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ
सोनभद्र में भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला और जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मंगुराही स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य ने की,कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, पूर्व सांसद रामसकल समेत कई जनप्रतिनिधि और किसान शामिल हुए।