आदरणीय सोनिया गाँधी जी की किताब मे हरियाणा की बेटी बहन कुमारी शैलजा का जिक्र, प्रदेश के हर कांग्रेसजन के लिए गर्व और सम्मान की बात.. लक्ष्मी कान्त शर्मा।
एक सच्ची, मेहनत, कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की लड़ाई लड़ने वाली तथा कांग्रेस को पूरी तरह समर्पित नेता हैँ बहन शैलजा निश्चित तौर आगामी समय मे उन्हें उनकी मेहनत, वफादारी और पार्टी के प्रति समर्पण का इनाम और हक मिलेगा।
राहुल गाँधी जी द्वारा सोनिया जी बारे दिए ब्यान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए लक्ष्मी कान्त शर्मा ने कहाँ की भाजपा नेताओं को सोनिया गाँधी जी की चिंता करने की बजाय मणिपुर मे महिलाओं की स्थिति, उन्नाव काण्ड की पीड़ित, बृजभूषण शरण सिंह द्वारा उत्पीड़ित पहलवान बेटियों और जंतर मंतर पर आंदोलन के दौरान पंद्रह से सतरह साल की बच्चियों के उत्पीड़न पर बोलना चाहिए....सोनिया गाँधी एक मजबूत महिला हैं वो भाजपा की चिंता की मोहताज नही.
Thanesar, Kurukshetra | Nov 21, 2026