विदिशा: ग्राम गोबरहेला निवासी 35 वर्षीय महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत नाज़ुक, कारण अज्ञात
सिविल लाइन थाना के ग्राम गोबरहेला मे रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारण के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, तबियत बिगडने पर परिजनों ने शुक्रवार देररात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है, महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस, महिला के होश में आने के बाद और उसके बयानो के आधार पर जांच की बात कही।