ईसागढ़: इमझेरा गांव में कलेक्टर ने स्कूल, गौशाला और सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया
प्रशासन ने शनिवार को शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि कलेक्टर साकेत मालवीय ने ग्राम इमझेरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर के बाद शासकीय प्राथमिक विद्यालय इमझेरा देवगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा में बच्चों से संवाद कर निशुल्क किताबों और मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।