बासुकीनाथ मंदिर में श्रावणी मेला 2026 के शीघ्रदर्शनम रसीद, डाकबम टोकन, आईडी, वाहन प्रवेश पास की छपाई एवं आपूर्ति के लिए लिए निविदा आमंत्रित
• बाबा बासुकीनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रावणी मेला 2026 को लेकर विभिन्न मुद्रण एवं आपूर्ति कार्यों के लिए अल्पकालीन दर निविदा आमंत्रित की है।
• इच्छुक संवेदक, प्रिंटिंग प्रेस एवं प्रतिष्ठान 13 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक अनुमंडल कार्यालय, दुमका में सीलबंद निविदा जमा कर सकते हैं।
• प्राप्त निविदाओं को 13 जून 2026 को अपराह्न 3:30 बजे अनुमंडल कार्यालय, दुमका में खोला जाएगा।
• निविदा के अंतर्गत शीघ्रदर्शनम रसीद (सेंचुरी बोर्ड पर 3डी स्टीकर सहित) की छपाई एवं आपूर्ति का कार्य शामिल है।
• डाकबम टोकन की दोनों साइड छपाई एवं आपूर्ति के लिए भी निविदा आमंत्रित की गई है।
• विभिन्न प्रकार की रसीदों की छपाई एवं आपूर्ति का कार्य भी निविदा में शामिल है।
• वाहन प्रवेश पास की छपाई एवं आपूर्ति के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं।
• कर्मचारियों के पहचान पत्र (आईडी कार्ड) की छपाई एवं आपूर्ति का कार्य भी निविदा के दायरे में रखा गया है।
• निविदा के साथ संबंधित कार्य का नमूना संलग्न करना अनिवार्य होगा।
• इस निविदा के लिए ₹20,000 की अग्रधन राशि निर्धारित की गई है।
#Basukinath #ShravaniMela2026 #BabaBasukinath #Dumka #TenderNotice #BasukinathTemple #ShravaniMela #JharkhandNews #DumkaNews #TempleAdministration #Tender #PrintingWork #MelaPreparation #GovernmentNotice #Jharkhand