अमरोहा: अमरोहा देहात पुलिस ने तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, चेक बाउंस आदि मामलों में फरार चार अलग-अलग वारंटियों को किया गिरफ्तार
Amroha, Amroha | Dec 21, 2025 तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न और चेक बाउंस जैसे मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे चार अलग-अलग वारंटियों को अमरोहा देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लगातार गिरफ्तारी से बच रहे थे। मुखबिर की सूचना और लगातार दबिशों के बाद देहात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को पकड़ लिया।