अमरोहा: बिन ब्याही युवती बनी मां, अमरोहा के सिपाही से थी दोस्ती, पुलिस दोबारा कराएगी डीएनए टेस्ट
Amroha, Amroha | Dec 20, 2025 अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली इलाके के रहने वाले एक सिपाही की मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र इलाके निवासी युवती से दोस्ती थी। इस बीच युवती ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद दोनों परिवारों में तनातनी हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। अब शिशु और सिपाही के डीएनए की जांच होगी।