बैरसिया: एम पी नगर थाना क्षेत्र में अपराधों पर नकेल कसने के लिए एसीपी मनीष भारद्वाज ने की बैठक
भोपाल के एम पी नगर थाना क्षेत्र में क्लब रेस्टोरेंट और बार के आसपास बढ़ते अपराधों पर नकेल कसने के लिए एसीपी मनीष भारद्वाज ने बार संचालक,रेस्टोरेंट और क्लब संचालकों के साथ की बैठक। शनिवार शाम करीब 8 बजे इस बैठक में एसीपी मनीष भारद्वाज ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कोई भी अनैतिक गतिविधियां न हो नशीले पदार्थों के दुरुपयोग न हो।