लालगंज: चितरवर गांव में 17 मई से अनवरत चल रहा अखंड हर कीर्तन, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं
लालगंज के चितरवर गांव में 17मई से चल रहा अखंड हरिकीर्तन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिव मंदिर परिसर में दिन-रात गूंज रहे भजन संकीर्तन और हरिनाम के स्वर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे हैं। आयोजन समिति के नागेंद्र प्रसाद पारस गिरजा शंकर संतोष ने बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजन आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है।