🏛️ जनता की बात, प्रशासन के साथ — शिकायतों पर सुनवाई, समाधान की ओर त्वरित कार्रवाई
📍 जहानाबाद | 10 अगस्त, 2026
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार आयोजित जनता दरबार में संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजीव कुमार ने आमजनों की कुल 24 शिकायतों एवं आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए गए।
🔹 पेयजल एवं चापाकल
🔹 बिजली पोल एवं ट्रांसफार्मर
🔹 दाखिल-खारिज एवं राजस्व
🔹 साफ-सफाई एवं अतिक्रमण
🔹 आवास योजना एवं पीडीएस
🔹 आशा कार्यकर्ता चयन
🔹 आपदा मुआवजा सहित अन्य जनहित के मामले
⚡ स्पष्ट निर्देश—जनसमस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं। पेयजल, नल-जल, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज एवं राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तथा अन्य सभी मामलों को निष्पादित करने तथा काको नगर पंचायत में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🤝 जनता दरबार—संवाद से समाधान, भरोसे से सुशासन।
“सबका सम्मान, जीवन आसान” की भावना के साथ प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश।
#JantaDarbar #JanSamadhan #GoodGovernance #SabkaSammanJeevanAasan
#ViksitBharat_SamridhBihar_AadarshJehanabad
9 views | Jehanabad, Bihar | Aug 10, 2026