भितरवार: नगर भितरवार स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के ऑफिस में आग, कर्मचारियों ने बुझाई
भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल के भाई के भारत पेट्रोलियम पंप के ऑफिस में लगी आग। आग लगने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने फायर यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी। आग बुझाने तक भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है।