खलीलाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक आयोजित
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।