कोलायत: कोलायत में स्व. जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनसेवा और किसान हितों के प्रति समर्पण को किया गया
स्व. जेठाराम डूडी, पूर्व प्रधान नोखा एवं पूर्व उप जिला प्रमुख बीकानेर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कोलायत के गजानंद रिसोर्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया।