पूरनपुर: खमरिया पट्टी तिराहे के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ में एक तस्कर घायल
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी तिराहे के पास में मंगलवार मध्यरात्रि लगभग दो बजे तस्कर एक गौवंशीय पशु को लेकर जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण हेतु कहा। इस पर तस्करों ने एक राय होकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मोहम्मद कमर पुत्र तुफैल निवासी शेरपुर कला घायल हो गया।