पूरनपुर: पंजा शाह कॉलोनी में विद्युत पोल लगाने की मांग को लेकर लोगों ने एसडीओ को सौंपा शिकायती पत्र
पूरनपुर बार्ड नंबर 6 पंजा शाह कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने विधुत विभाग एसडीओ को दिए शिकायती पत्र में बताया। कि कॉलोनी में काफी दूरी पर विधुत पोल लगे हुए हैं। जिसकी वजह से विधुत कनेक्शन स्वामियों को लकड़ी व बास के सहारे विधुत केबिल डालकर लाना पड़ रही हैं। आंधी पानी आने पर विधुत केबिल हिल जाती हैं। जिस कारण विधुत सप्लाई बंद हो जाती है।