पूरनपुर: पिपरिया मझरा गांव में किसानों से मिले विधायक, बोले- फसल जलना बेहद दुखद, 20 एकड़ फसल जलकर हुई राख
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा में वुधवार की रात लगभग 9 बजे ट्रासफार्मर से निकली चिंगारी से लगभग 20 एकड़ किसान सुरजन, बाबू, उर्मिला देवी, रामप्रताप,रामस्वरूप,मुन्नालाल, विनोद,रामऔतार,फूलचंद,राजेश कुमार, कन्हैया लाला, रामलड़ैते, राजेंद्र सिंह, सुखवंत कौर और हरचंद सिंह की गेहूं की फसल जल गई थी। आग लगने से गेंहू व भूसा का नुकसान हुआ था।