पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिला की मदद से दूसरे जिले का युवक किशोरी को लेकर फरार, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की किशोरी को लखीमपुर खीरी जनपद के थाना मैलानी निवासी कौशल उर्फ डाबर कश्यप उसको फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना में महिला ने भी आरोपी का सहयोग किया है। काफी तलाश करने के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी लगने के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में मुकदमा दर्ज।