पूरनपुर: बिलहरी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पड़ोसी ने साथी की मदद से ग्रामीण की पिटाई की, मामले में पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी के रहने वाले मनोज कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार की रात लगभग दस बजे वह अपनी पत्नी को डांट रहा था। आरोप है कि वह दरवाजे पर निकला तभी पड़ोसी उसके साथ गालीगलौज करने लगा ग्रामीण विरोध कर घर में चला गया। इस के बाद पड़ोसी अमन मिश्रा अपने दोस्त के साथ घर में घुसकर ग्रामीण की लाठी डंडे से पिटाई कर दी।