दरुआ जप्ती गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मजदूर जान बचाने की गुहार लगाते रहे। मारपीट में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खलीलाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।