विजयनगर: बिजयनगर में NH48 पर सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से राताकोट निवासी महिला की हुई मौत
बिजयनगर में NH 48 पर रविवार को शाम करीब 5 बजे सड़क हादसा हो गया,जिसमें एक राताकोट निवासी महिला की मौत हो गई।सूचना पर बिजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला अस्पताल बिजयनगर की मोर्चारी में रखवाया।हादसा सथाना गांव के पास हुआ।शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जायेगा।