राजमहल: राधानगर थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले में एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित विक्रम मंडल को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी मंगलवार को शाम करीब 7 बजे थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दी।