मांढ़ण नगर पालिका में तहसील परिसर में शपथ लेने पहुंचे नवनिर्वाचित पार्षदों को रोके जाने पर भारी हंगामा और तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस नेता संजय यादव ने भाजपा सरकार पर प्रशासनिक तंत्र और पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनता देख सरकार बौखला गई है और जनता के जनादेश का अपमान कर रही है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराने की चेतावनी दी।
#mandhansamachar