नगर पालिका #Barrod में चेयरमैन पद पर कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय के बाहर प्रशासनिक टीम के पहुंचने से राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रशासन की ओर से बताया गया है कि उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके बाद टीम मौके का मुआयना करने पहुंची है।
लेकिन सवाल यह है कि चुनावी माहौल के बीच आखिर यह शिकायत कितनी गंभीर है और इसकी सच्चाई क्या है?
क्या यह एक सामान्य प्रशासनिक कार्रवाई है, या फिर इसके पीछे कोई राजनीतिक दबाव भी है?
फिलहाल प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिली है और मौके पर जांच की जा रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि मौके के मुआयने और जांच के बाद प्रशासन की ओर से क्या तथ्य सामने रखे जाते हैं।
#Barrod की राजनीति में इस कार्रवाई ने एक नया सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—
शिकायत में सच्चाई है या मामला राजनीतिक दबाव से जुड़ा है?
Behror, Alwar | Sep 17, 2026