बिक्रम: रानीतालाब में अवैध बालू भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकाने सील
Bikram, Patna | May 30, 2026 बिक्रम के रानीतालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार रात डीएसपी-2 पालीगंज पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने सेलागढ़, जीतन छपरा और शारदा छपरा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर अवैध रूप से जमा बालू बरामद हुआ, जिसे तत्काल सील कर दिया गया