बास्तानार: पीसीसी चीफ दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर दो दर्जन से अधिक युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के समक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी विचारधारा, संगठन की रीति-नीति एवं प्रदेश नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए दो दर्जन से अधिक युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा ।