नागौर: नागौर जिला मुख्यालय पर रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन, जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Nagaur, Nagaur | Dec 12, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज गुरूवार को रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने रन फोर विकसित राजस्थान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नागौर एसडीएम, नागौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।