नागौर: सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश के CM भजनलाल शर्मा के काफिले में हुई वाहन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की
Nagaur, Nagaur | Dec 11, 2024 नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बुधवार रात 9:00 बजे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में हुई वाहन दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। हनुमान बेनीवाल ने लिखा कि आज जयपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री के काफिले में हुई वाहन दुर्घटना से पुलिस सहायक उप - निरीक्षक श्री सुरेंद्र का निधन दुखद है।