नागौर: नागौर में 3 दिन में 2 लाख 73 हजार 441 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
Nagaur, Nagaur | Dec 11, 2024 सीएमएचओ डाॅ. जुगल किशोर सैनी ने 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि नागौर में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को 2 लाख 83 हजार 589 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। 3 दिवसीय महाभियान में 2 लाख 73 हजार 441 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के एक्टिव कैसे होने के कारण विशेष निगरानी रखी जा रही है।