सुल्तानपुर: वल्लीपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमले की चलाई जा रही खबर को आबकारी इंस्पेक्टर ने बताया फर्जी, दी प्रतिक्रिया
आबकारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि जो खबर मीडिया पर चल रही है कि दबिश देने गई टीम पर हमला हुआ है, यह एकदम फर्जी है। हम लोग संयुक्त रूप से पुलिस के साथ KNI के वल्लीपुर गांव में दबिश देने गए थे और नियम के अनुसार, हम लोग उस महिला को ले आए। उसके पास से 20 लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिस पर कार्रवाई करते हुए महिला को जेल भेज दिया गया है।