सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में अधिवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, बार एसो. अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने दी प्रतिक्रिया
बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय ने बताया कि अधिवक्ता अखंडनगर और कादीपुर थाने से संबंधित मुकदमें जिला सत्र न्यायालय से स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर आक्रोशित हैं। अधिवक्ता आंदोलन करते हुए तंत्र विरोधी मुरादाबाद के नारे लगा रहे हैं। बड़े पैमाने पर अधिवक्ताओं ने सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर दीवानी न्यायालय के सामने से आवागमन रोक दिया है।