थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा, दोनों ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला और फिर हनुमान मंदिर में सात फेरे लिए। इस प्रकार खैरहा गांव की मनीता की दियरा गांव के विकास के साथ हो गई। और दो वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग ने अमलीजामा पहन लिया।