सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर GST टीम ने की रेड, 9 घंटे तक चली डाटा मिलान की प्रक्रिया
बीती रात कोतवाली नगर के नेशनल सिनेमा रोड स्थित मेजरगंज में आलम इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक शॉप पर अयोध्या से आई जीएसटी टीम ने रेड मारा। डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार ने बताया कि टीम ने स्टाक का मिलान किया है। एक ही GST नंबर दो दुकाने चल रही हैं। मिलान किया जा रहा है फाइनल डाटा आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।