सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ ने 410 लोगों को वितरित की निशुल्क थाली, यात्रियों और मरीजों को मिला भोजन
राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि 410 थाली तैयार की गई थी। जिसका शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत फिजिशियन डॉ अविनाश गुप्ता ने किया। उधर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ समाजसेवी सरदार हरविंदर सिंह ने निःशुल्क भोजन की थाली यात्रीयों जरूरतमन्दों को वितरित किया।कहा कि भूखे को मुफ्त भोजन की व्यवस्था करना बहुत बड़ा परोपकार का कार्य है।