बास्तानार: बस्तर जिले में राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में 2300 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2025-26 का आयोजन शनिवार 02 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले भर में इस परीक्षा के लिए कुल 9 केंद्र बनाए गए थे, जहाँ शनिवार सुबह 10 बजे से ही विद्यार्थियों का उत्साह देखने को मिला।