सरीला: नवांगतुक के एसपी मृगांक शेखर पाठक ने जरिया थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, रिकॉर्ड, सीसीटीवी और हेल्पडेस्क की जांच की
सरीला तहसील के जरिया थाना परिसर का आज शुक्रवार को नवांगतुक पुलिस अधीक्षक ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला व साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना और सीसीटीवी सिस्टम की जांच की गई। निरीक्षण में अभिलेखों की गुणवत्ता और अपडेट स्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।