अंबाह: हर घर खुशहाली, घर-घर दीवाली अभियान में आचार्य आनंद क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को पुराने थाने के पास बांटे दीपावली उपहार
Ambah, Morena | Nov 7, 2026 आचार्य आनंद क्लब के हर घर खुशहाली, घर-घर दीवाली अभियान के तहत 30 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को नए कपड़े, मिठाई, पूजा सामग्री, फुलझड़ी और दीपावली किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया एवं समाजसेवी सुधीर आचार्य ने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।