सिवनी: सिमरिया में मंदिर की ज़मीन पर कब्जे का आरोप, गाली-गलौज व धमकी की शिकायत लेकर ग्रामीण थाने पहुंचे
Seoni, Seoni | Sep 9, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। बुधवार को ग्रामीणों ने गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी के आरोप लगाए हैं। महिलाओं सहित दर्जनों ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। ग्रामीणों ने भूमि की जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।